Suryakumar Yadav Ki Form Me Wapsi – अब सूर्य कुमार यादव मचाएगा तहलका

Suryakumar Yadav
5/5 - (1 vote)

Suryakumar Yadav Ki Form Me Wapsi – अब सूर्य कुमार यादव मचाएगा तहलका

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

कल हुए पंजाब और मुंबई इंडियंस के मैच में पंजाब ने मुंबई के सामने जीत के लिए 215 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा | पंजाब की तरफ से सब से जयादा रन सैम करण ने बनाये उन्होने 29 गेंद में 55 रन बनाये जिसमे उन्होंने 5 चोक्के और 4 शकके लगाए | उनके साथ साथ हरप्रीत सिंह भाटिया ने 28 गेंद में 41 रन की शानदार पारी खेल कर पंजाब को इस विशाल स्कोर तक पहुँचाया | आखिर में पंजाब के जितेश शर्मा ने एक तूफानी पारी खेलते हुए 7 गेंद में 25 रन बना दिए जिसमे उन्होंने 4 शकके लगाए |

BGMI Unban Date 2023

Virat Kohli Vs Saurav Ganguly

BGMI Unban Fake News

Suryakumar Yadav Ki Form Me Wapsi

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

जब मुंबई इंडियंस बैटिंग करने आयी तो मुंबई की शुरुआत अच्छी रही | कप्तान रोहित शर्मा ने 27 गेंद में 44 रन बनाये लेकिन उनके आउट होने के बाद बैटिंग करने आये सूर्य कुमार यादव | सबको उम्मीद थी की आज सूर्य कुमार रन मारेंगे और ऐसा ही हुआ | सूर्य ने 26 गेंद में 57 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली और एक टाइम में उन्होंने मुंबई इंडियंस को मैच में काफी आगे कर दिया लेकिन उनके आउट होते ही मुंबई संभल नहीं पायी और मैच 13 रन से हार गयी |

सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव T20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने केवल 4017 गेंदों में 6000 रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए । यह कीर्तिमान उन्होंने पंजाब वाले मैच में हांसिल किया | कल वाले मैच में एक टाइम पे ऐसा लग रहा था की पंजाब ने बहुत ही विशाल टारगेट दिया है लेकिन सूर्य अपनी पारी से मुंबई को ड्राइविंग सीट पे ले आये  |

सूर्यकुमार यादव उस टाइम बल्लेबाजी करने आए जब मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा को खो दिया। मध्यक्रम का यह सूर्य कुमार यादव बहुत ही शानदार लय में दिख रहा था और उसने पहली गेंद से ही पूरे मैदान में गेंदबाजों को मारना शुरू  कर दिया।

MI vs PBKS: सबसे तेज 6000 रन (गेंदों का सामना करके)

अगर गेंदों का हिसाब लगाया जाए तो आंद्रे रसेल T20  में 6000 में सबसे तेज रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं उन्होंने 6000 रन बनाने के लिए 3550 गेंदों का सामना किया । उनके बाद ग्लेन मैक्सवेल का नंबर आता है जिन्होंने 6000 रन बनाने के लिए 3890 गेंदों का सामना किया है और कीरोन पोलार्ड का नंबर आता है जिन्होंने 3918 गेंदें खेली । जबकि क्रिस गेल और सूर्यकुमार यादव भी कम समय में 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में हैं।

S.NO। खिलाड़ी का नाम गेंदों को 6000 रन तक ले जाया गया
1. आंद्रे रसेल 3550
2. ग्लेन मैक्सवेल 3890
3. कीरोन पोलार्ड 3918
4. क्रिस गेल 4008
5. सूर्यकुमार यादव 4017

suryakumar yadav

One Comment on “Suryakumar Yadav Ki Form Me Wapsi – अब सूर्य कुमार यादव मचाएगा तहलका”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *